एटीएम कार्ड बदलकर 78 हजार की ठगी, पुलिस ने कैथल हरियाणा से दो आरोपी दबोचे – भारत केसरी टीवी

एटीएम कार्ड बदलकर 78 हजार की ठगी, पुलिस ने कैथल हरियाणा से दो आरोपी दबोचे

सोलन, मदन शर्मा 17 सितम्बर 2025।

Advertisement

जुब्बल निवासी राजेन्द्र के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 8 सितम्बर को पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 7 सितम्बर को सेब बेचने के लिए मंडी आया था और कैश निकालने के लिए बाईपास कथेड स्थित एक्सिस बैंक एटीएम पर गया।

Advertisement

राजेन्द्र ने युको बैंक का एटीएम कार्ड डालकर 2000 रुपये की ट्रांजेक्शन की। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम में घुस आए और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को इसी तरह का दूसरा कार्ड पकड़ा दिया गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि 7 और 8 सितम्बर को कुल 9 ट्रांजेक्शनों के जरिए उसके खाते से 78,162 रुपये निकाले गए।

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को कैथल से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक वैगनआर कार भी बरामद की।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

सोनू कुमार (27 वर्ष), पुत्र धुपाराम, निवासी खेड़ी गुलाम अली, तहसील सीवान, जिला कैथल, हरियाणा। आरोपी के विरुद्ध पहले से चोरी व धोखाधड़ी सहित 13 मामले दर्ज हैं।

शिव देव शर्मा उर्फ मुन्ना (30 वर्ष), पुत्र हरपाल सिंह, निवासी खेड़ी गुलाम अली, तहसील सीवान, जिला कैथल, हरियाणा। इसके विरुद्ध वाहन दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज है।

दोनों आरोपियों को 17 सितम्बर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी 7 सितम्बर को वैगनआर कार से सोलन आए थे और एटीएम पर मौका पाकर शिकायतकर्ता का कार्ड बदलकर खाते से दो दिनों तक रकम निकालते रहे। मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000