जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ – भारत केसरी टीवी

जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ

चंबा आरती शर्मा 1 सितंबर 2025,

Advertisement

लगभग 5500 श्रद्धालुओं को मिल चुका है निशुल्क बस सेवा का लाभ – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

Advertisement

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क बस सेवा आरंभ की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए 29 अगस्त से हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से निरंतर निशुल्क बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को चंबा व कलसुई से पठानकोट व कांगड़ा के लिए कुल 36 बसों को भेजा गया जिसमें कुल 1507 यात्रियों को रवाना किया गया, 30 अगस्त को भी चंबा व कलसुई से पठानकोट व कांगड़ा के लिए कुल 46 बसों को भेजा गया जिसमें कुल 1950 यात्रियों को रवाना किया गया, 31 अगस्त को कलसुई व चंबा से पठानकोट व कांगड़ा के लिए 41 बसों को भेजा गया जिसमें 1860 यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितंबर को कलसुई व चंबा से पठानकोट व कांगड़ा के लिए 3 बसों द्वारा कुल 126 यात्रियों को घर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक कुल 126 बसों द्वारा लगभग 5500 यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा निशुल्क बस सेवा प्रदान की गयी है। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग के शेष श्रद्धालुओं के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन की निशुल्क परिवहन सुविधा निरंतर जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000