भाजपा विधायकों ने लगाया सरकार पर विधानसभा से महत्वपूर्ण प्रश्न हटाने का आरोप – भारत केसरी टीवी

भाजपा विधायकों ने लगाया सरकार पर विधानसभा से महत्वपूर्ण प्रश्न हटाने का आरोप

1 सितंबर 2025 शिमला, सुभाष शर्मा

Advertisement

“वोट फॉर कैश” और आबकारी नीति पर उठाए सवाल, आरटीआई में खुलासे के बावजूद सरकार चुप – सुधीर शर्मा का हमला

Advertisement

भाजपा विधायकों सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा और वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधानसभा सत्र से पहले जानबूझकर महत्वपूर्ण प्रश्नों को हटा दिया गया, ताकि सरकार चुभते सवालों से बच सके। वर्तमान सरकार में हिटलर राज चल रहा है, जो मन में आ रहा है वह यह सरकार कर रही है, सरकार में किसी भी प्रकार का डर नहीं है चाहे वह जनता का हो या विपक्ष का।

Advertisement

भाजपा नेताओं कहा कि ये प्रश्न पहले से विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध थे, लेकिन सत्र शुरू होने से ठीक पहले इन्हें “रहस्यमय तरीके” या योजना पूर्वक रूप से से हटा दिया गया।

Advertisement

“वोट फॉर कैश” का आरोप
भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद महिला मंडलों को लाखों रुपये ट्रांसफर किए, जो कि एक प्रकार से “वोट फॉर कैश” स्कीम है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जानकारी आरटीआई के माध्यम से सामने आ चुकी है, लेकिन सरकार इस पर कोई जवाब देने से बच रही है।

आबकारी नीति और राजस्व पर सवाल
विधायकों ने नई आबकारी नीति को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्य का रेवेन्यू 45% तक बढ़ने का दावा किया था, लेकिन वास्तविक आंकड़े बताते हैं कि राजस्व में गिरावट आई है, जो केवल 4% तक रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन आंकड़ों को छिपा रही है और विधानसभा में पारदर्शिता के साथ जवाब देने से कतरा रही है। सरकार से भाजपा ने शराब के ठेकेदारों की डिफॉल्टर सूची मांगी थी, जिसमें रेड एंट्री भी काफी बड़ी तादात में थी।

कर्ण नंदा
मीडिया संयोजक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000