मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को करेंगे दूसरी शादी – भारत केसरी टीवी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को करेंगे दूसरी शादी

शिमला। मदन शर्मा 19 अगस्त

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी आगामी 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में संपन्न होगी।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, दिग्गज नेता और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

Advertisement

इस बार वे चंडीगढ़ की रहने वाली अमरीन कौर से विवाह करने जा रहे हैं, जो पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन कौर, सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंदर कौर की सुपुत्री हैं।

Advertisement

शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर होगा। सुबह 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शादी का रिसेप्शन चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में होगा।

शादी के कार्ड भी छपकर बांटे जा चुके हैं और पूरे आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000