हिनर मेदान ग्राम पंचायत गौडा के वार्षिक मेले का समापन – भारत केसरी टीवी

हिनर मेदान ग्राम पंचायत गौडा के वार्षिक मेले का समापन

शिमला सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 18/08/2025

Advertisement

हिन्‍नर मेदान, ग्राम पंचायत गौड़ा, 18 सितम्बर 2025 — ग्राम पंचायत गौरा के हिन्‍नर मैदान में चल रहे वार्षिक मेले के अंतिम दिन का आयोजन आज उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisement

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो ज़िला आई.टी. संयोजक शुभम ठाकुर तथा स्वदेशी जागरण मंच के ज़िला पूर्णकालिक अमन ठाकुर उपस्थित रहे। मेले में पहुँचकर दोनों अतिथियों का समिति सदस्यों द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

Advertisement

इस दौरान शुभम ठाकुर व अमन ठाकुर ने कबड्डी खिलाड़ियों से भेंट की और खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को सराहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।

Advertisement

दोनों अतिथियों ने गौरा मेला समिति को सफ़ल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा समिति को 5100-5100 रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। समिति ने उनके इस सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000