लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता-मनमोहन शर्मा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता-मनमोहन शर्मा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 11.01.2024

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस वर्ष सोलन में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार उनके साथ सोलन में होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं ज़िला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यातिथि प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। वह तदोपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियांें द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000