एआईएमएसएस चमियाणा में पहली बार रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई – भारत केसरी टीवी

एआईएमएसएस चमियाणा में पहली बार रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला, मदन शर्मा 11 अगस्त 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज़ (AIMSS) चमियाणा, राज्य का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां हाई-एंड रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

Advertisement

शिमला के खलिनी निवासी एक मरीज के प्रोस्टेट रोग के उपचार के लिए यह सर्जरी की गई। डॉक्टरों की टीम—डॉ. आनंद कुमार, डॉ. पम्पोष रैना और डॉ. पवन कौंडल—ने करीब तीन घंटे में यह ऑपरेशन पूरा किया, जबकि पारंपरिक प्रक्रिया में पांच घंटे लगते। इसमें मरीज का रक्तस्राव नहीं हुआ, जबकि सामान्यत: चार यूनिट रक्त की आवश्यकता होती। मरीज को 3–4 दिन में छुट्टी मिल जाएगी, जबकि पारंपरिक सर्जरी में 8–10 दिन लगते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने सफल सर्जरी के लिए टीम को बधाई दी। मरीज के परिजन ने कहा कि यह तकनीक विश्वस्तरीय है और अब ऐसे उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

यूरोलॉजी विभाग के सलाहकार डॉ. कैलाश भारवाल ने बताया कि यह प्रदेश के चिकित्सा इतिहास का नया अध्याय है। रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर अत्यंत सटीकता से ऑपरेशन कर सकते हैं, जिससे रक्तस्राव न्यूनतम होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

रोबोटिक सर्जरी में अत्याधुनिक रोबोटिक आर्म्स का प्रयोग होता है, जो हाथ के प्राकृतिक कंपन को समाप्त कर नाजुक अंगों के पास भी सुरक्षित और सटीक ऑपरेशन संभव बनाते हैं। इसमें छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे निशान कम और परिणाम बेहतर होते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000