हिमाचल: अब 5वीं और 8वीं कक्षा में होगी नियमित परीक्षा, फेल होने पर दो मौके, फिर रोका जाएगा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: अब 5वीं और 8वीं कक्षा में होगी नियमित परीक्षा, फेल होने पर दो मौके, फिर रोका जाएगा

शिमला। भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने ‘निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ में संशोधन करते हुए ‘बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2025’ को अधिसूचित कर दिया है। सोमवार को इसे राजपत्र में राज्यपाल की मंजूरी के साथ जारी किया गया।

Advertisement

परीक्षा में फेल होने पर मिलेगा दोबारा मौका

Advertisement

संशोधित अधिनियम के तहत, अगर कोई छात्र 5वीं या 8वीं कक्षा की नियमित परीक्षा में फेल होता है, तो उसे अतिरिक्त शिक्षा दी जाएगी और एक बार फिर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यदि वह पुनः असफल रहता है, तो उसे उसी कक्षा में रोक दिया जाएगा। यह प्रावधान छात्रों की पढ़ाई को और अधिक गंभीरता से लेने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

हर बच्चे के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान

अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य शिक्षा का अधिकार व्यवस्थित और जवाबदेह ढंग से लागू करना है, ताकि हर बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

निजी स्कूलों में 25% आरक्षण अनिवार्य

संशोधित अधिनियम में स्पष्ट किया गया है कि निजी स्कूलों को अपनी सीटों का 25 फीसदी हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए आरक्षित करना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जोड़ा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000