भयानक हादसा: छत से फिसलकर ट्रांसफार्मर पर गिरा युवक, करंट लगने से मौत – भारत केसरी टीवी

भयानक हादसा: छत से फिसलकर ट्रांसफार्मर पर गिरा युवक, करंट लगने से मौत

चम्बा, मदन शर्मा 23 जुलाई 2025

Advertisement

चम्बा जिले की कंदला पंचायत में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिंद्र कुमार (41), पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव कंदला के रूप में हुई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहिंद्र सुबह अपने घर की छत पर सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह मकान के साथ लगे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

परिजन जब तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तो तुरंत मोहिंद्र को चम्बा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने घटना को लेकर किसी भी प्रकार के संदेह से इनकार किया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। एसपी अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000