देहरादून से भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार, 2012 की तार चोरी में था नामजद – भारत केसरी टीवी

देहरादून से भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार, 2012 की तार चोरी में था नामजद

सोलन (कंडाघाट) मदन शर्मा, 20 जुलाई —

Advertisement

जिला सोलन की पुलिस ने भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भगोड़ा अपराधी गणेश सहानी को देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश सहानी पुत्र श्री सुवाई सहानी, निवासी गांव डीही, डाकघर भैरों, तहसील लहरिया सराय, जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 36 वर्ष है।

गणेश सहानी के विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग संख्या 83/2025 दिनांक 20-07-2025 धारा 174A IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उक्त आरोपी ने अपने एक अन्य साथी धरमेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2012 में BSNL की 50 मीटर टेलीफोन तार की चोरी को अंजाम दिया था।

इस मामले में अभियोग संख्या 68/12 दिनांक 14-08-2012 धारा 379, 34 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जमानत मिली थी। लेकिन ट्रायल के दौरान गणेश सहानी न्यायालय में बार-बार अनुपस्थित रहा। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 28-08-2017 को उसे उदघोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा ताकि गिरफ्तारी से बच सके। कड़ी निगरानी और सूचना तंत्र के माध्यम से अंततः उसे आज गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000