ब्यास ने उगले 9 शव, पहचान को डीएनए सैंपलिंग शुरू — मंडी त्रासदी में 27 अब भी लापता जंजैहली क्षेत्र में 12 परिजनों से लिए गए डीएनए सैंपल, राहत व सर्च ऑपरेशन जारी – भारत केसरी टीवी

ब्यास ने उगले 9 शव, पहचान को डीएनए सैंपलिंग शुरू — मंडी त्रासदी में 27 अब भी लापता जंजैहली क्षेत्र में 12 परिजनों से लिए गए डीएनए सैंपल, राहत व सर्च ऑपरेशन जारी

मंडी, 15 जुलाई 2025:
भारत केसरी टीवी

Advertisement

मंडी जिले में हालिया प्राकृतिक आपदा के बाद लापता हुए 27 लोगों की तलाश लगातार जारी है। इसी बीच ब्यास नदी ने मंडी से लेकर देहरा तक के क्षेत्रों से अब तक नौ शव बाहर निकाले हैं। इन शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जंजैहली क्षेत्र में 12 परिजनों के डीएनए सैंपल लिए हैं।

Advertisement

इन नौ शवों में चार महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चों के शव शामिल हैं। अब इनकी पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी, ताकि परिजनों को अंतिम पुष्टि दी जा सके।

Advertisement

इन स्थानों से मिले शव

Advertisement

नगरोटा सुरियां थाना क्षेत्र में एक बच्ची का शव 13 जुलाई को बरामद किया गया।

सुजानपुर थाना क्षेत्र में 6 जुलाई को एक और बच्ची का शव मिला।

धर्मपुर, ज्वालाजी और जोगिंद्रनगर से तीन महिलाओं के शव मिले हैं।

फतेहपुर से एक पुरुष व एक महिला का शव बरामद हुआ।

ऊना के रक्कड़ व सदर थाना क्षेत्र से दो पुरुषों के शव मिले हैं।

लापता लोगों की संख्या व क्षेत्रवार विवरण:

जंजैहली: 19 लोग

गोहर: 2 लोग

करसोग: 1 व्यक्ति

पखरैर: 11 लोग

थुनाग: 4 लोग

झुढाई, पांडव शिल्ला, लंबाथाच: 1-2 लोग

स्यांज (पंगल्यूरू): 5 लोग

तलवाड़ा: 2 लोग

करसोग (कुट्टी): 1 व्यक्ति

थुनाग त्रासदी: एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
थुनाग में इंद्र सिंह ने अपनी पत्नी कांता देवी और तीन बेटियों — एकता, वीमांशी व कुनाशी — को इस त्रासदी में खो दिया। इसी आपदा में गोकुल चंद, भुवनेश्वरी, सुर्यांश, उवर्शी, स्वर्ण सिंह, सानिया और अरुण सिंह भी लापता हैं।

डीएनए सैंपल से मिलेगी पहचान
लापता लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मंडी पुलिस ने जंजैहली क्षेत्र में 12 परिजनों के डीएनए सैंपल एकत्र किए हैं। इनमें बल्ह क्षेत्र के प्रवक्ता सोहन लाल के परिजन भी शामिल हैं।

प्रशासन सतर्क, तलाशी अभियान तेज
प्रशासन और पुलिस विभाग सर्च ऑपरेशन तेज़ी से चला रहे हैं और सभी संभावित स्थानों पर निगरानी बनाए हुए हैं। नदी से मिले शवों की पहचान के बाद ही परिजनों को अंतिम पुष्टि दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000