किन्नौर जिला के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

किन्नौर जिला के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

B.R.Sarena रिकांगपिओ 08 जुलाई, 2025

Advertisement

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में आज आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया जिसमें अधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके कर्तव्यों बारे जानकारी प्रदान की गई ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न हो सके।

Advertisement

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और निर्देश दिए कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन जमीन स्तर पर सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर समाधान करें।

इस अवसर पर कार्यकारी तहसीलदार निर्वाचन अधिकारी जी.एस राणा ने बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव सम्बंधी प्रशिक्षण विस्तारपूर्वक प्रदान किया और अधिकारियों से अपने कार्य का निष्पादन जिम्मेदारी के साथ करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय से कमल शर्मा सहित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000