25 साल पीछे चला गया सराज, जयराम ठाकुर की मांग, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार* – भारत केसरी टीवी

25 साल पीछे चला गया सराज, जयराम ठाकुर की मांग, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार*

ब्रह्मू राम सरेना शिमला 4 जुलाई 25
25 साल पीछे चला गया सराज, जयराम ठाकुर की मांग, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार*

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी को लेकर अपना दर्द साझा करते हुए भारी मन से कहा कि आज सराज 25 वर्ष पीछे चला गया है। 27 वर्षों से सराज के लोग और बतौर जनप्रतिनिधि उन्होंने इस क्षेत्र को विकास के लिहाज से जिस मुकाम पर लाकर खड़ा किया था, आज त्रासदी के कारण वह सब कुछ तबाह हो गया है। मैं सराज की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं मैं उनके साथ खड़ा हूं। आप धैर्य बनाए रखें और मुझे पूरा विश्वास है आपकी हिम्मत से हम ये बुरे दौर से ही जल्दी उबर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जंजैहली, जरोल, च्यूणी, लंबाथाच, थुनाग, बगस्याड़, बाड़ा, परवाड़ा, थाची, सोमनाचनी, कुकलाह और बाखली में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। पूरे क्षेत्र में अभी तक 30 से अधिक लोग लापता हैं और नौ शवों को बरामद कर लिया गया है। सबसे ज्यादा जानी नुकसान पखरैर पंचायत के देजी में हुआ है, जहां एक ही गांव के 11 लोग लापता हैं। 500 से ज्यादा घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

25 छोटे और बड़े पुल टूट गए हैं और कई सडक़ें इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनके स्थान पर नई सडक़ ही बनानी पड़ेगी। 80 से ज्यादा लोगों के वाहन बह गए हैं। जयराम ठाकुर ने बताया कि बुधवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सराज पहुंची हैं। खुद सीएम भी हेलिकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रैनगलू में उतरे थे और वहां लोगों से मिलकर राशन भी वितरित किया था, लेकिन जो राहत कार्य सरकार और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं। सरकार और प्रशासन को इसमें गंभीरता दिखाने की जरूरत है। मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए और यहां बड़ी मशीनें तैनात की जाएं। युद्ध स्तर पर सडक़, बिजली और पानी की बहाली की जानी चाहिए।

Advertisement

भू-स्खलन से मकान गिरा, मलबे में दबा ग्रामीण

Advertisement

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंबा

जिला चंबा के ग्राम पंचायत जडेरा के कलीयंू गांव में बुधवार देर रात बारिश के कारण हुए भू-स्खलन से एक मकान ढह गया। इस हाइसे में एक ग्रामीण की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार कलीयंू गांव का तिलकू पुत्र चंदू राम अपने दोस्त राजिंद्र पुत्र प्यार सिंह वासी गांव खडकल के साथ अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात मूसलाधार बारिश के बीच भू-स्खलन होने से खिसके टनों के हिसाब से मलबे की जद में आने से मकान ढह गया। परिणास्वरूप तिलकू की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में राजिंद्र घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने के साथ ही लोगों के सहयोग से मलबे में दबे तिलकू के शव को बाहर निकाला। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000