प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में लोक तंत्र को बचाने के लिए किया प्रस्ताव पारित जन-जन तक पहुंचाएंगे : किरेन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 26/06/25

Advertisement

• देश में अगर अघोषित आपातकाल होता तो कांग्रेस के नेता जेल में होते
• लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है

Advertisement

शिमला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया है, ‘आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी।’ कैबिनेट मीटिंग में कहा गया है कि लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है।
उन्होंने कहा कि सरकारी एवं पार्टी इस प्रस्ताव को देश के जन-जन तक पहुंचने में कार्य करेगी क्योंकि लोकतंत्र को जिंदा रखने की जिम्मेदारी देश के प्रति एक व्यक्ति की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली गई थी यहां तक की मीडिया एवं ज्यूडिशरी की भी स्वतंत्रता पर लगाम लगा दि गई थी। उसे समय की सरकारें चाहती थी कि देश की ज्यूडिशरी एक परिवार के प्रति समर्पित हो, उसे समय की कांग्रेस सरकार का यह रुख था कि एक परिवार देश पर राज करें और एक तरफ लोकतंत्र मर जाए।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में विपक्ष छोटी सी किताब लेकर घूम रहा है और संविधान बचाने की गुहार लगा रहा है। हम उनको याद दिलाना चाहते हैं जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो संविधान को जागरूक करने के लिए एक यात्रा का आयोजन कर करते थे जिसके उपरांत देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, आज से पहले कभी देश में संविधान दिवस मनाया ही नहीं जाता था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अघोषित आपातकाल की बात करते हैं, पर हम बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विपक्ष का एक ही काम है, सुबह से रात तक प्रधानमंत्री को गाली देना। अगर देश में अघोषित आपातकाल होता तो गाली देने के लिए कांग्रेस का एक-एक व्यक्ति जेल में होता है।

Advertisement

118.67 करोड़ की परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति को होगा बड़ा फायदा : किरेन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी तीन दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को काफी परियोजनाएं दे रही है पर हम मुख्यमंत्री को मिले हैं और उनसे राज्य सरकार का सहयोग मांगा है।
आने वाले दिनों में हम गांधी खेल मैदान, पूह, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में एनएमडीएफसी के खेल स्टेडियम के शिलान्यास और लाभार्थी संवाद एवं जागरूकता शिविर में भाग लें। किन्नौर में हम इन डोर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाएंगे जिसकी लागत है 4.89 करोड़ होगी, इन डोर स्टेडियम ग्रास गाबो 4.80 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के काजा क्रिकेट ग्राउंड में उच्च ऊंचाई वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और पवेलियन तथा खेल प्रशिक्षण केंद्र 73.77 करोड़, क्रिकेट ग्राउंड आउट डोर स्टेडियम 8.46 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग कस्बे में एनएमडीएफसी की सीवरेज योजना की आधारशिला 26.75 करोड़ की लगत।
लाहौल स्पीति में इस प्रोजेक्ट से 1000 घरों को सीवरेज लाइन, 3.3 किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन और 50 नौकरियों का मौका मिलेगा। इन सभी परियोजनाओं को हम खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़ेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000