मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 09 व 10 जून, 2025 को होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 09 व 10 जून, 2025 को होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

B.R.Sarena रिकांग पिओ 07 जून, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 09 जून, 2025 को प्रातः 11:10 बजे आर्मी हेलीपैड चोलिंग पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह शोंगटोंग करछम पॉवर हाउस साइट व बैरेज साइट पवारी में निर्माणाधीन गतिविधियों का जायजा लेंगे तथा कार्य कर रहे इंजीनियर्स व मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री दोपहर 03:30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में सभाभवन व कल्पा में बनने जा रहे राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह यूथ हॉस्टल कल्पा का लोकार्पण करेंगे तथा सायं 04:30 बजे आइस स्केटिंग रिंक कल्पा में वन अधिकार अधिनियम – 2006 के लाभार्थियों से मिलेंगे व भू-पट्टे वितरित करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री 10 जून, 2025 को प्रातः 09:15 बजे किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत नमज्ञा के छोपन नामक स्थान पर सरहद वन उद्यान का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव शिपकिला में बॉर्डर-टूरिज्म का शुभारंभ करेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11:15 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000