गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. पंचकूला द्वारा दो दिवसीय व्यवसाय अध्ययन कार्यशाला का सफल आयोजन शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक, व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. पंचकूला द्वारा दो दिवसीय व्यवसाय अध्ययन कार्यशाला का सफल आयोजन शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक, व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव

सोलन, मदन शर्मा 8 जून 2025

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में 7 और 8 जून 2025 को सी.बी.एस.ई. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सी.ओ.ई.) पंचकूला के तत्वावधान में वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए “व्यवसाय अध्ययन” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।

Advertisement

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को व्यवसाय अध्ययन विषय को अधिक प्रभावशाली, छात्र-केंद्रित एवं व्यावहारिक बनाने हेतु नवीनतम शिक्षण विधियों, मूल्यांकन प्रणाली और सी.बी.एस.ई. की वर्तमान अपेक्षाओं से अवगत कराना था।

Advertisement

कार्यक्रम में दो विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।


प्रथम संसाधन विशेषज्ञ रहीं डॉ. लखविंदर अरोड़ा, प्रधानाचार्या, गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन, जो सी.बी.एस.ई., यूनेस्को और एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा संचालित ‘स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम’ की मास्टर ट्रेनर भी हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके तीन दशक से अधिक अनुभव ने शिक्षकों को विषयवस्तु की गहराई, मूल्य आधारित शिक्षण, केस स्टडी निर्माण, प्रश्न निर्माण और शिक्षण में तकनीकी समावेशन जैसे पहलुओं में दक्ष बनाया।

Advertisement

दूसरे संसाधन व्यक्ति श्री नवदीप भंडारी, जिला प्रशिक्षण समन्वयक एवं प्रधानाचार्य, ने शिक्षकों को मूल्यांकन आधारित शिक्षण, हेल्थ एंड वेलनेस विषयों के एकीकृत प्रयोग, ग्रुप एक्टिविटी, प्रेजेंटेशन आदि की व्यावहारिक विधियों से परिचित कराया।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने केस स्टडीज, समूह चर्चाओं, क्विज, प्रेजेंटेशन एवं विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक एवं संवादात्मक बना रहा।

समापन सत्र में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी बताया तथा इसे शिक्षण कौशल को समृद्ध करने वाला अनुभव करार दिया। सभी प्रतिभागियों ने सी.बी.एस.ई., सी.ओ.ई. पंचकूला, दोनों प्रशिक्षकों और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का आभार व्यक्त किया और ऐसी शैक्षिक कार्यशालाओं की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000