ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

सोलन मदन शर्मा दिनांक 28.05.2025

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यानों की गुणवत्ता व भंडार तथा एल.पी.जी. के सिलेंडरों के भार की समय-समय पर जांच करना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिल के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से उचित मूल्य की दुकानें समय पर खोलने की समय सारणी का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अन्त्योदय अन्न योजना के तहत चयनित राशन कार्ड धारकों को 15 किलोग्राम चावल व 18 किलोग्राम फोर्टीफाइड गन्दम आटा प्रति कार्ड उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत ज़िला सोलन के पात्र लाभार्थियों को खाद्यानों में लगभग 3402 मीट्रिक टन चावल व 5630 मीट्रिक टन गन्दम आटा उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Advertisement

उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को मिड डे मील के राशन का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड सोलन से उचित मूल्य की दुकानें खोलने बारे 07 आवेदन, विकास खण्ड नालागढ़ से 08 आवेदन तथा विकास खण्ड कुनिहार से 02 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

बैठक में ज़िला के विभिन्न स्थानों से उचित मूल्य की दुकानें खोलने बारे प्राप्त आवेदनों के अनुसार दुकानें खोलने पर विचार-विमर्श भी किया गया।
ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पूरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000