*Sanjauli Mosque: संजौली मस्जिद तोडऩे पर स्टे, जिला अदालत ने इस डेट तक नगर निगम शिमला से मांगा जवाब* – भारत केसरी टीवी

*Sanjauli Mosque: संजौली मस्जिद तोडऩे पर स्टे, जिला अदालत ने इस डेट तक नगर निगम शिमला से मांगा जवाब*

Shimla Madan Sharma

Advertisement

संजौली मस्जिद को लेकर वक्फ बोर्ड द्वारा दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने मस्जिद को तोडऩे पर स्टे लगा दिया। अदालत ने सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं, जिसके बाद अदालत ने नगर निगम शिमला आयुक्त कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए 29 मई को तय की है। 29 मई की सुनवाई में शिमला नगर निगम को जवाब फाइल करना होगा। निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने तीन मई को पूरी मस्जिद को गैर कानूनी बताते हुए इसकी निचली दो मंजिलें भी तोडऩे के आदेश दिए थे। मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिल को तोडऩे के आदेश बीते साल पांच अक्तूबर को दिए जा चुके हैं। निगम आयुक्त ने इसे तोडऩे के आदेश देने से पहले वक्फ बोर्ड को कई बार मस्जिद की जमीन पर मालिकाना हक के कागज देने और मस्जिद का नक्शा देने का मौका दिया, लेकिन वक्फ बोर्ड इसका कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। ऐसे में नगर निगम कोर्ट ने मस्जिद को अवैध घोषित कर निचली दोनों मंजिलों को तोडऩे के आदेश दिए थे।

Advertisement

इसके बाद वक्फ बोर्ड ने आयुक्त कोर्ट के आदेश की कॉपी ली और वक्फ बोर्ड के आयुक्त के साथ इस बारे में चर्चा की। उसके बाद ही वक्फ बोर्ड ने जिला अदालत में अपील करने का फैसला लिया। वहीं जिला अदालत ने नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेशों पर स्टे लगा दिया है और नगर निगम आयुक्त से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड भी मस्जिद के 100 साल पुराने दस्तावेज जिला अदालत में पेश करेगा। उधर, वक्फ बोर्ड संपदा अधिकारी केडी मान ने कहा कि हमने नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेशों की कॉपी मिलने के बाद वक्फ बोर्ड के आयुक्त से इस बारे में चर्चा की। उनके आदेशों के बाद हमने जिला अदालत में अपील दर्ज की। जिला अदालत ने नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेशों पर स्टे लगा दिया है, अगली सुनवाई अब 29 मई को होगी। उसमें हम मस्जिद के 100 साल पुराने दस्तावेज भी जमा करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000