स्विफ्ट डिजायर से 144 बोतल देसी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

स्विफ्ट डिजायर से 144 बोतल देसी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सायरी, जिला सोलन | मदन शर्मा 13 मई 2025

Advertisement

पुलिस थाना सायरी की टीम द्वारा नियमित गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार (HP-14D-1605) की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों से देसी शराब की 12 पेटियां (कुल 144 बोतलें) बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति शराब के संबंध में कोई वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisement

इस मामले में पुलिस थाना सायरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान गाड़ी को जब्त कर लिया गया है तथा उसमें सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

Advertisement

1. जितेन्द्र पुत्र श्री कली राम, निवासी गांव बाहवां, डा.खा. जुबला, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 24 वर्ष।

Advertisement

2. रमेश ठाकुर पुत्र श्री सोम देव ठाकुर, निवासी गांव बाहरा, डा.खा. ओखरू, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 56 वर्ष।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 35(3), बीएनएसएस, 2023 के अंतर्गत पाबंद किया है। साथ ही, इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000