*गृह मंत्रालय ने राज्यों से नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को पूर्वाभ्यास करने को कहा* – भारत केसरी टीवी

*गृह मंत्रालय ने राज्यों से नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को पूर्वाभ्यास करने को कहा*


गृह मंत्रालय ने राज्यों से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा

Advertisement

गृह मंत्रालय ने राज्यों से नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को पूर्वाभ्यास करने को कहा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़े तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने आज सोमवार को कई राज्यों से नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) करने को कहा है।
राज्यों से यह अपील संभावित हवाई हमलों से बचने की तैयारी और लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए के लिए की गई है।

Advertisement

आइए जानते हैं मंत्रालय ने क्या-क्या कहा है।
पूर्वाभ्यास में क्या-क्या किया जाएगा?
गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, राज्यों में 7 मई को आयोजित किए जाने वाले पूर्वाभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन किया जाएगा।
इसी तरह हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिकों और छात्रों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा, बिजली गुल (ब्लैक आउट) होने पर किए जाने वाले उपाय बताए जाएंगे, महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को सुरक्षित किया जाएगा और लोगों को निकालने की योजना और उसका अभ्‍यास किया जाएगा
क्यों महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह मॉक ड्रिल
गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को दिए गए मॉक ड्रिल के आदेशों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी।

Advertisement

1971 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। इस युद्ध के 54 सालों बाद अब देश में इस तरह मॉक ड्रिल होने जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000