*करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर; वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगा कद*

देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 2024 में 191 पहुंच गई। इनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं। 2019 में यह संख्या सिर्फ सात थी। यानी पांच साल में 184 अरबपति बढ़े हैं।
भारत धन सृजन के लिहाज से वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खास बात है कि देश करोड़पतियों यानी एक करोड़ डॉलर से अधिक संपत्ति वाले उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इससे आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जापान हैं। नाइटफ्रैंक की बुधवार को जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ के मुताबिक, भारत में करोड़पतियों की संख्या छह फीसदी बढ़कर 2024 में 85,698 पहुंच गई। 2023 में यह 80,686 थी और 2028 तक इसके बढ़कर 93,753 पहुंचने की उम्मीद है। 2024 में अमेरिका, चीन और जापान में क्रमशः 9,05,413, 4,71,634 एवं 1,22,119 करोड़पति थे। एक साल में दुनियाभर में एचएनडब्ल्यूआई की संख्या 4.4 फीसदी बढ़कर 23,41,378 पहुंच गई
और मजबूत होगा भारत का प्रभाव
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है। उच्च नेटवर्थ वाले लोगों की बढ़ती संख्या देश की मजबूत दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि, बढ़ते निवेश अवसरों और विकसित हो रहे लग्जरी बाजार को दर्शाती है। आने वाले दशक में वैश्विक संपत्ति सृजन में भारत का प्रभाव और मजबूत होगा।
अब 191 अरबपति
देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 2024 में 191 पहुंच गई। इनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं। 2019 में यह संख्या सिर्फ सात थी। यानी पांच साल में 184 अरबपति बढ़े हैं। भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 950 अरब

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000