पुंछ में मुठभेड़: तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी – भारत केसरी टीवी

पुंछ में मुठभेड़: तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम आतंकियों का एक समूह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क सुरक्षाबलों ने समय रहते इस कोशिश को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

Advertisement

एलओसी पर सेना की चौकसी, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई

Advertisement

पुंछ के खड़ी खड़माल इलाके में तैनात सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी, जिसके बाद सुरक्षा चौकियों को अलर्ट कर दिया गया। जैसे ही आतंकी नजर आए, सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस ऑपरेशन में तीन आतंकी मारे गए, जबकि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य संभावित खतरे को खत्म किया जा सके।

Advertisement

कठुआ में गोलीबारी, आतंकी भाग निकले

Advertisement

इससे पहले, 24 जनवरी की रात कठुआ जिले में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। रात करीब 1:30 बजे जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। बताया जा रहा है कि तीन आतंकी जंगल की ओर भागने में सफल रहे। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000