सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर कार्यशाला आयोजित – भारत केसरी टीवी

सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर कार्यशाला आयोजित

सोलन मदन शर्मा 29.01.2025

Advertisement

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर आज यहां एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेन्द्र ठाकुर ने की।
सुरेन्द्र ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, आपातकालीन सेवाएं, चेतावनी व सूचना पट्ट, ट्रैफिक लाइट तथा अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement


उन्होंने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों तथा अन्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वाहन का परिचालन सही उम्र में करें अथवा आवश्यकता पड़ने पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति को ईनाम का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दुर्घटना की परिस्थिति में लोगों की सहायता करें ताकि उनके अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया।
कार्यशाला में बस चालक, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक, पिकअप यूनियन सोलन के सदस्य, डाईविंग स्कूल के मालिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000