हिमाचल न्यूज: ड्यूटी के दौरा हृदयाघात से मारे गए एचएएसआई विजय कृष्ण का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज: ड्यूटी के दौरा हृदयाघात से मारे गए एचएएसआई विजय कृष्ण का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा सूरियां। पुलिस थाना हरिपुर में तैनात नगरोटा सूरियां की पंचायत सुगनाड़ा निवासी एचएएसआई विजय कृष्ण का शनिवार को पैतृक गांव के श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Advertisement

विजय कृष्ण को शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक छाती में दर्द उठा। इसकी सूचना उसने अपने परिवार को दी। घर से उनका बेटा और भाई तुरन्त पुलिस थाना हरिपुर पहुंचे। तुरन्त विजय को सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा ले जाया गया। उपचार के दौरान विजय का निधन हो गया।

Advertisement

उनकी मौत की खबर सुनते ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मातम छा गया। देर रात को जब मृतक की पार्थिव देह घर पहुंची तो सुगनाड़ा गांव के लोग नम आंखों के साथ विजय के घर पहुंच गए।

Advertisement

मृतक एचएएसआई अपने पीछे पत्नी शशि व दो बेटे 28 वर्षीय शुभम व 26 वर्षीय निखिल पीछे छोड़ गया है। विजय कृष्ण की अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्ति थी। चिता को मुखाग्नि छोटे बेटे निखिल ने दी।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस की ओर सेपुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चन्द वर्मा व देहरा का डीएसपी अनिल कुमार ने विजय के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस टुकड़ी ने सलामी देकर राजकीय सम्मान दिया। अंतिम संस्कार में सरकार की ओर से कोई नहीं पहुंचा। जबकि सुकनाड़ा पंचायत प्रधान कर्ण पठानिया ने भी श्रद्धांजलि दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000