छंटे आशंकाओं के बादल : आज शाम 5:30 पर होगा शपथ ग्रहण, फडणवीस सीएम, शिंदे के साथ अजित पंवार बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम – भारत केसरी टीवी

छंटे आशंकाओं के बादल : आज शाम 5:30 पर होगा शपथ ग्रहण, फडणवीस सीएम, शिंदे के साथ अजित पंवार बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस के चयन के बाद महायुति के तमाम नेताओं द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

Advertisement

इसके साथ ही कल महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर पड़ा पर्दा भी हट गया था। शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे कल नई सरकार में अजित पवार के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे भी मान गए हैं। एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी अब गुरुवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से सरकार में शामिल होने की गुजारिश की थी।

Advertisement

गौरतलब है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? तो शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि शाम तक इंतजार करें। इस पर अजित पवार ने कहा कि मैं तो शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा। जबकि, पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि “दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।

Advertisement

फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपे। हमारे गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाए। राज्यपाल ने सभी अनुरोधों को स्वीकार कर लिया और हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

एकनाथ शिंदे को विशेष धन्यवाद देते फडणवीस ने कहा कि कल मैंने एकनाथ शिंदे से कैबिनेट में बने रहने का अनुरोध किया था। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे। हम निर्णय लेने के लिए साथ रहे हैं और आगे भी साथ ही रहेंगे। सीएम और उपमुख्यमंत्री के पद सिर्फ तकनीकी पद हैं। हम सभी महाराष्ट्र के लिए मिलकर काम करेंगे। अन्य मंत्रियों के बारे में आगामी बैठकों में फैसला किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000