रुद्रपुर ब्रेकिंग : बिंदुखत्ता के नरेंद्र खाती हत्याकांड का खुलासा, कर्ज से मुक्ति के लिए मार डाला निर्दोष नरेंद्र – भारत केसरी टीवी

रुद्रपुर ब्रेकिंग : बिंदुखत्ता के नरेंद्र खाती हत्याकांड का खुलासा, कर्ज से मुक्ति के लिए मार डाला निर्दोष नरेंद्र

रुद्रपुर । पंतनगर पुलिस ने टाटा मोटर्स में अपनी ड्यूटी करने गए बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति की हत्म्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले पर पड़े पर्दे हटाते हुए एक दिल दहला देने वाली कहानी पेश की है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर पुलिस थाने में 28 नवंबर को बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी लक्ष्मण सिंह ने अपने साढू नरेंद्र सिंह खाती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नरेंद्र भी बिंदुखत्ता के ही रहने वाले थे। नरेंद्र सिंह टाटा मोटर्स में कार्यरत थे और 28 नवंबर को ड्यूटी गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गुमशुदा नरेंद्र खाती के मोबाइल हिस्ट्री और टाटा मोर्टस से लेकर नरेंद्र के दिखने वाले तमाम स्थानों की सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में रामपुर जिले के खजुरिया थानांतर्गत ईश्वरपुर गांव के रहने वाले सौरभ कुमार उर्फ गौरव पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उस पर 80 हजार रुपए का कर्ज था। कर्ज वापस न लौटा पाने के कारण वह परेशान रहने लगा था।

Advertisement

इस बीच 28 नवंबर को वह अपने बड़े भाई अनूप सिंह के साले लाखन से मिलने नगला तिराहे पर गया। लाखन टायर पंचर की दुकान चलाता है। वापस लौटते समय उसने नगला तिराहे से रुद्रपुर की तरफ टोल प्लाजा से पहले एक अज्ञात व्यक्ति को स्कूटी पर खड़ा देखा। स्कूटी देखकर सौरभ के मन में लालच आ गया और उसने सोचा की स्कूटी बेचकर वह अपने कर्ज को चुका देगा।

Advertisement

इसी योजना को लेकर वह स्कूटी पर खड़े नरेंद्र के पास गया को लेकर वह बहला फुसलाकर नरेंद्र सिंह खाती को अंदर जंगल में ले गया और पहले से मौजूद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियां में छुपाकर उसका मोबाइल फोन व स्कूटी लेकर फरार हो गया।

सर्विस लॉस और सीसीटीवी की मदद से पुलिस सौरभ तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के लूटे गए फोन को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही अलग-अलग स्थान से सीसीटीवी कैमरे की मदद से अभियान चलाया गया और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। पंतनगर सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा की इस दौरान अहम भूमिका रही। एसएसपी ने बताया की उत्तर प्रदेश से भी सौरभ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000