दिल्‍ली चुनाव कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं — केजरीवाल – भारत केसरी टीवी

दिल्‍ली चुनाव कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं — केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गर्माती नजर आ रही है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने भी बेबाक अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी और सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी क्लियर किया था कि वह आप से गठबंधन नहीं करेंगे।

बता दें, आप और कांग्रेस विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं और इस साल की शुरुआत में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में दोनों एक साथ लड़े थे। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली और बीजेपी ने सभी सीटें जीत लीं।

वहीं, कई दौर की बातचीत के बावजूद अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे और दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

इस बीच दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ही जिम्मेदार हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000