सोलन न्यूज : किराये के कमरे से मिला महिला का शव, शराब पीने की थी आदी – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : किराये के कमरे से मिला महिला का शव, शराब पीने की थी आदी

सोलन। धर्मपुर थान क्षेत्र के रामपुर सुल्तानपुर गांव में एक महिला का शव किराये के कमरे से बरामद हुआ है। फौरी जांच पर महिला के शव पर किसी प्रकार की ऊपरी चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि पति के साथ अधिक शराब का सेवन करने के बाद महिला बेसुध हो गई और अधिक शराब व ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर धर्मपुर पुलिस थाने में रामपुर सुल्तानपुर निवासी यशपाल ठाकुर ने सूचना दी कि उसके मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला बेसुध स्थिति में कमरे में पड़ी हुई मिली। वे महिला को एंबुलैंस से एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इस सूचना पर पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृत महिला की पहचान झारखंड के गुमला के दरीकोचा गांव निवासी धर्मा लोहारा की पत्नी 38 वर्षीय राजमुन्नी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर उपस्थित गवाहों के बयान कलमबद्ध किए। राजमुन्नी देवी सुल्तानपुर में अपने पति के साथ किराये कमरा में रहती थी। दोनों पति पत्नी शराब का नशा करने के थे। अक्सर दोनों शराब पी कर आपस में बहसबाजी करते रहते थे।

Advertisement

पुलिस को पता चला कि दोनों पिछले तीन चार दिनों से अत्याधिक शराब पी रहे थे। उस दिन जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो साथ वाले किरायेदारों ने अपने मकान मालिक को इस बारे में जानकारी दी। जब मकान मालिक व अन्य लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो राजमुन्नी कमरे के फर्श पर बेसुध होकर पड़ी थी। जिसे मकान मालिक व अन्य लोग उपचार के लिए एंबुलैंस से एमओयू सुल्तानपुर ले गये। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।

Advertisement

पुलिस को निरीक्षण के दौरान राजमुन्नी के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। फौरी जांच में पाया गया कि राजमुन्नी की मृत्यु ज्यादा ठण्ड लगने या किसी बीमारी के कारण हुई है। फिर भी मामले में जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000