ये क्या…महिला को डायन बताकर पेड़ से बांधा, चेहरे पर कालिख पोत कर गर्म लोहे की छड़ से दागा – भारत केसरी टीवी

ये क्या…महिला को डायन बताकर पेड़ से बांधा, चेहरे पर कालिख पोत कर गर्म लोहे की छड़ से दागा

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना में एक स्वयंभू ओझा और उसके साथियों ने एक 50 वर्षीय महिला को ‘डायन’ बताकर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को एक पेड़ से बांधकर उसके बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती और उसे गर्म लोहे की छड़ से जलाया। यह सब इसलिए किया गया क्योंकि कुछ लोगों ने महिला को गांव में हुई एक घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Advertisement

बूंदी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता को हिंडोली थाना क्षेत्र के गुडागोकुलपुरा गांव के पास एक स्थानीय देवता के पूजा स्थल पर दो दिनों तक प्रताड़ित किया गया।

Advertisement

पुलिस ने महिला को बचाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो।

Advertisement

देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आती रहती हैं जहां लोगों को डायन समझकर प्रताड़ित किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000