सोलन ब्रेकिंग : पुलिस ने फिर पकड़ा अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लायर, पूर्व में गिरफ्तार सोलन के तीन युवकों ने बताया था नाम – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : पुलिस ने फिर पकड़ा अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लायर, पूर्व में गिरफ्तार सोलन के तीन युवकों ने बताया था नाम

सोलन। सोलन जिला पुलिस ने एक और अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के सप्लायर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इसी सप्लायर से चिट्टा खरीद कर ला रहे तीन सोलन निवासी युवकों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया 10 नवंबर को विशेष अन्वेषण ईकाई (SIU) सोलन की टीम गश्त पर पुलिस थाना परवाणू के क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को गुप्तचरों से सूचना मिली कि एक गाड़ी नम्बर एचपी-64ए-6691 ब्लैनो चण्डीगढ़ की तरफ से परवाणू—धर्मपुर की ओर आ रही है।

Advertisement

इस वाहन में सवार धीरेन ठाकुर, हर्ष ठाकुर व महेश ठाकुर नाम के तीन युवक चिट्टे की खेप लेकर धर्मपुर में सप्लाई देने जा रहे हैं। सूचना पर एसआईयू की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये दत्यार के पास नाका लगा कर गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका।

Advertisement

चैकिंग के दौरान उक्त गाड़ी में बैठे तीन युवकों कुमारहट्टी के बाड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय महेश ठाकुर कसौली के मांडोघार निवासी 22 वर्षीय हर्ष ठाकुर व बोहली गांव निवासी 22 वर्षीय धीरेन ठाकुर को क़रीब 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफतार किया गया। पड़ताल में पता चला कि महेश के खिलाफ चिट्टा तस्करी का एक मुकदमा पहले ही धर्मपुर पुलिस थाने में दर्ज है।

Advertisement

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तीनों युवकों के हवाले से बरामद गाड़ी को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। युवकों ने बताया कि वे बरामद चिट्टे को सप्लायर हेमन्त उर्फ रमण से खरीद कर लाए थे।

जिस पर पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के उलकाना तहसील के मंडी के रहने वाले 28 वर्षीय हेमन्त उर्फ रमण कल हरियाणा के रामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से से 8.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है ।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि हेमंत स्वयं चिट्टे का सेवन नहीं करता था बल्कि अन्य लोगों को चिट्टे सप्लाई करता है। एसके पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। इसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000