Solan: नशा मुक्ति केंद्र में लूट मामले का दूसरा आरोपी पिंजौर से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Solan: नशा मुक्ति केंद्र में लूट मामले का दूसरा आरोपी पिंजौर से गिरफ्तार

पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र में हुई लूट के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया  गया है। बता दें कि 5 जून को आरोपी शाहिल व जतिन अपने साथियों के साथ दीवार फांदकर नशा मुक्ति केंद्र में घुसे थे। उनके पास डंडे व लोहे की रॉड थीं। उन्होंने वहां दाखिल मरीजों को धमका कर भगा दिया व प्रभपाल सिंह के भाई जो केंद्र का कार्य देखता था, उसको भी धमका कर उसका फोन व 80000 रुपए लूट कर ले गए थे।

Advertisement

नौकरी से निकाले जाने पर दिया था वारदात को अंजाम
जांच में पता चला कि आरोपी पहले इसी केंद्र में काम करते थे, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पहले साहिल (26) पुत्र अब्दुल को मनीमाजरा से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर लूटे गए कैमरा, डीवीआर व वाहन को बरामद कर लिया था। अब अन्य आरोपी पीयूष पपलानी (28) पुत्र रोशन लाल को पिंजौर से गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि उससे पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000