हिमाचल न्यूज : कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्य समारोह होगा बिलासपुर में, 25 हजार लोग करेंगे हिस्सेदारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्य समारोह होगा बिलासपुर में, 25 हजार लोग करेंगे हिस्सेदारी

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखवदिंर सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर को बिलासपुर जिले के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा, इस समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं से जिला में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं पर चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर जिला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैरी-दड़ोला पुल के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से तीन विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर सदर, झंडूता और घुमारवीं जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुल बनाने के लिए दोनों ओर से एप्रोच रोड़ पहले ही तैयार है।

Advertisement

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी और इसका सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार पुल के निर्माण के लिए धन का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करेगी।

Advertisement

पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वारघाट को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई। जबकि विवेक कुमार ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत झंडूता को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और दोनों नगर पंचायत बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला, बिलासपुर में इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलैक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) में एम.टेक कोर्स आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला के विकास के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से विशेष प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बिलासपुर जिला की गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आरंभ हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000