कांग्रेस किसी की सगी नहीं, देश भर में झूठी गारंटियाँ देकर अपने ही वोटरों को ठगा: अनुराग सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस किसी की सगी नहीं, देश भर में झूठी गारंटियाँ देकर अपने ही वोटरों को ठगा: अनुराग सिंह ठाकुर

 

Advertisement

झूठे वादे, झूठे दावे…कांग्रेस के नहीं नेक इरादे: अनुराग सिंह ठाकुर

Advertisement

12 नवम्बर 2024, मुंबई/महाराष्ट्र: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में मुंबई में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और आर्थिक कुप्रबंधन की पोल खोली और महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन को “महा वसूली अघाड़ी” करार दिया। उन्होंने जनता से कांग्रेस के झूठे वादों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए भाजपा के महायुति गठबंधन की सरकार बनाने की बात कही।

आधिकारिक प्रेस वार्ता में अनुराग सिंह ठाकुर के साथ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और श्रीमती शोभा करंदलाजे ने भी तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कुशासन और झूठी गारंटियों के बारे में मीडिया के सामने अपने विचार रखे।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन, वादाखिलाफी और आर्थिक कुप्रबंधन के बावजूद कांग्रेस यह प्रचार कर रही है कि वे जनता से किए गए वादों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। कांग्रेस देशभर में जनता को ठगने का काम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में सत्ता में आने से पहले 10 गारंटियाँ दी थीं, जिनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन को भी झूठे वादों और दुष्प्रचार का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश पर 96 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है और राज्य की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। साथ ही, कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए किए गए वादों को निभाने के बजाय, राज्य को भारी कर्ज़ के बोझ तले दबा दिया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर वोट मांगती है, लेकिन किसी भी राज्य में उसने विकास के कार्य नहीं किए। यदि कांग्रेस ने विकास किया होता, तो उसे राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में हार का सामना नहीं करना पड़ता।”

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया और कांग्रेस ने हमेशा सेफरन आतंकवाद की कल्पना की। जब भी हिंदुओं का अपमान हुआ, राहुल गांधी चुप रहे।”

Press conference में कांग्रेस की कथित वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा की महायुति गठबंधन सरकार को विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000