*पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार* · *राकेश कुमार अमर रहे के नारे लगाकर लोगों ने वीर जवान को दी अंतिम विदाई* – भारत केसरी टीवी

*पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार* · *राकेश कुमार अमर रहे के नारे लगाकर लोगों ने वीर जवान को दी अंतिम विदाई*

*मंडी, मदन शर्मा 12 नवंबर। *

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत के बरनोग गांव के नायब सूबेदार राकेश कुमार का आज पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक क्षेत्र में किया गया।

Advertisement

शहीद जवान की पार्थिव देह आज मंगलवार प्रातः उनके गांव बरनोग पहुंची। वहां परिवारजनों, विभिन्न जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राकेश कुमार अमर रहे के नारे लगाकर लोगों ने इस वीर जवान को अपनी अंतिम विदाई दी।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार व इंद्र सिंह गांधी, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, राज्य सहकारी समिति के निदेशक लाल सिंह कौशल, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, नाचन से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नरेश चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक (मध्य क्षेत्र) सौम्या सांबशिवन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह स्मृतिका नेगी, सैन्य अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों ने शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000