शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल जुब्बल एवं सीएचसी कोटखाई की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल जुब्बल एवं सीएचसी कोटखाई की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

शिमला मदन शर्मा 11 नवम्बर 2024

Advertisement

शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने आज नागरिक अस्पताल जुब्बल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 2023-24 एवं 2024-25 की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समिति की आय व्यय एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
उन्होंने इस बैठक में शामिल सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे सभी रोगी कल्याण समिति को अधिक से अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें। क्यूंकि हम एक कल्याणकारी राज्य है इसलिए हमें अधिकाधिक जन सामान्य के हित में कदम बढ़ाने होंगे। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों एवं चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के विषय में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन दोनों अस्पतालों में डाक्टरो एवं पैरामेडिकल के खाली पदों को भर लिया जायेगा।
इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी सुनीत चौहान के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रोहित ठाकुर ने कोटखाई विश्राम गृह में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की और उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन भी दिया।
अपने दौरे के अंतिम चरण में शिक्षा मन्त्री ने प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के लिए चयनित स्थल का दौरा किया। गौरतलब है कि भविष्य में कोटखाई क्षेत्र के भीतर एक बड़े चिकित्सा संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि विभाग को एफआरए के तहत कार्यवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया है ताकि ट्रामा सेंटर के निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
-०-

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000