नहीं रहीं पद्म भूषण शारदा सिन्हा …छठ गीतों में डाली जान और छठ के दिन ही दुनिया को कहा अलविदा – भारत केसरी टीवी

नहीं रहीं पद्म भूषण शारदा सिन्हा …छठ गीतों में डाली जान और छठ के दिन ही दुनिया को कहा अलविदा

पटना। बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की उम्र में मंगलवार रात 9:20 बजे एम्स में निधन हो गया। वह छह वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार देर शाम तबीयत फिर बिगड़ गई और दोबारा आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। एम्स ने बयान जारी कर कहा है कि रेफ्रेक्टरी शॉक व सेप्टिसीमिया के कारण उनका निधन हुआ। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से पटना ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

Advertisement

हाल ही में उनके पति का निधन हुआ था।बिहार के सुपौल जिले के हुलास में एक अक्टूबर, 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा की ससुराल बेगूसराय जिले के सिहमा गांव में थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए, लेकिन पहचान भोजपुरी व मैथिली लोक गायिका के रूप में अधिक थी। उन्हें सांस्कृतिक राजदूत भी कहा जाता है।

Advertisement

शारदा सिन्हा के गाए गीतों में अधिकांश छठ पर्व पर गाए जाने वाले गीत शामिल हैं। यह संयोग ही है कि उनका निधन भी पर्व पर ही हुआ। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर है। सलमान खान और भाग्यश्री की प्रसिद्ध हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया में कहे तो से सजना और नवाजउद्दीन सिद्दीकी की गैंग्स आफ वासेपुर में उन्होंने तार बिजली से पतले और इलैक्ट्रिक पिया जैसे गीतों को भी अपनी आवाजें दी थीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000