सोलन न्यूज : माता के मंदिर से नकदी की चोरी के बाद सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी पर भी किया हाथ साफ, पुलसि ने दबोचा – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : माता के मंदिर से नकदी की चोरी के बाद सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी पर भी किया हाथ साफ, पुलसि ने दबोचा

सोलन। पुलिस ने एक ही रात में मंदिर से नकदी चोरी और उसके बाद सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ करने वाले सिरमौर के पच्छाद निवासी युवक को चोरी के 36 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने उसी रात सराहां से भी एक टाटा 407 भी चुराया है। आज अदालत में पेश किया गया। अब पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शतल देवठी निवासी दीपक वर्मा ने सोलन के सदर पुलिस थाने में आकर लिखित सूचना दी कि उसने अपनी मोहिन्द्रा गोस्टो स्कूटी 1 नवंबर की रात को अपने मकान के ऊपर सड़क के किनारे खड़ी की थी। अगलीसुबह जब वह उक्त स्थान पर गया तो वहां पर इसकी स्कूटी नहीं मिली।

Advertisement

जिस पर इसने अपनी स्कूटी की तलाश की, परन्तु कहीं भी उसे स्कूटी का सुराग नहीं मिला। जब वह अपनी स्कूटी तलाश कर रहा था तो इसे पता चला कि उसी रात काली माता मन्दिर से भी करीब दो हजार रुपये की नकदी चुराई गई है।

Advertisement

उसने संदेह जताया कि स्कूटी व मन्दिर से नकदी चुराने वाला एक ही व्यक्ति हो सकता है। इस तरह अपराधी ने एक ही रात में कुल 62 हजार की संपति पर हाथ साफ कर दिया था।

Advertisement

मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करके तत्परता से कार्यवाही करते हुये पुलिस ने आरोपी सिरमौर के पच्छाद तहसील के सराहां गांव निवासी 22वर्षीय सत्यम को सुबाथू रोड सोलन से गिरफ्तार कर लिया।

जाँच के दौरान मालूम हुआ है कि सत्यम ने उसी रात सराहां से भी एक टाटा 407 ट्रक चोरी किया है। इस घटना पर सराहां पुलिस थाने में भी केस दर्ज है।

एसपी के अनुसार सत्यम को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000