अल्मोड़ा हादसा : मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, अल्मोड़ा व पौड़ी के एआरटीओ प्रर्वतन निलंबित, सीएम ने मृतकों को चार —चार लाख रुपये मुआवजा देने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

अल्मोड़ा हादसा : मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, अल्मोड़ा व पौड़ी के एआरटीओ प्रर्वतन निलंबित, सीएम ने मृतकों को चार —चार लाख रुपये मुआवजा देने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के कुपी गांव के पास हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को रामनगर के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने दो एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए है। इनमें से एक पौड़ी और दूसरा अल्मोड़ा क्षेत्र का है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को चार—चार और घायलों को उपचार के लिए एक एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पौड़ी जिले के गौरीखाल से चली एक निजी बस अल्मोड़ा के सल्ट विकास खंड क्षेत्र के कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 42 सीटर इस बस में सवारियों की संख्या क्षमता से ज्यादा बताई जा रही है। हादसे के बाद बीस यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने रामनगर चिकित्सालय पहुंचे के बाद दम तोड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गंभीरता दिखाते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा क्षेत्र के एक एक एआरटीओ प्रर्वतन को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए है। दोनों ही जिलों के इन एआरटीओज की जिम्मेदारी थी कि वे अपने अपने इलाकों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस आदि मौके बे मौके जांचते रहें। लेकिन फौरी जांच में ऐसा दिखाई नहीं पड़ रहा।

इसलिए सीएम ने मामले की कुमाऊं मंडला​युक्त दीपक रावत को प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनोंको चार—चार लाख और घायलों को एक एक लाख रुपये की फौरी राहत देने का आदेश भी दिया है। इस बीच रामनगर के चिकित्सालय पहुंचाए गए 16 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री व प्रदेश के राज्यपाल ने इस हादसे पर शोक जताते इस तरह के हादसों पर चिंता जताई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000