जय बाबा केदार : शीतकाल के लिए भाईदूज को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट – भारत केसरी टीवी

जय बाबा केदार : शीतकाल के लिए भाईदूज को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के कपाट कल (आज) भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि केदारनाथ से बाबा केदार की डोली यात्रा विभिन्न पैदल पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना के बाद डोली मंदिर में विराजमान होगी।

Advertisement

इसके बाद शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ऊखीमठ में की जाएगी। कपाट बंद होने के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी परम्परानुसार भगवान केदारनाथ में कपाट भैया दूज पर बंद होंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि समाधि पूजा के बाद सुबह 6 बजे गर्भ गृह के कपाट बंद होंगे जबकि सभा मंडप का द्वार 8:30 बजे बंद होगा।

Advertisement

इसके बाद डोली ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। पहले दिन 3 नवम्बर को डोली देर सांय रामपुर पहुंचेगी। जबकि 4 नवम्बर को गुप्तकाशी और 5 नवम्बर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान मंदिर में विराजमान होंगे।

Advertisement

जहां छह महीने शीतकाल में बाबा केदार की पूजा अर्चना ऊखीमठ में ही की जाएगी। कपाट बंद को लेकर बीकेटीसी की सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000