हिमाचल न्यूज : बहन को ससुराल छोड़ने गए थे, लौटते वक्त मारे गए रिश्ते के पांच भाई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : बहन को ससुराल छोड़ने गए थे, लौटते वक्त मारे गए रिश्ते के पांच भाई

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बरधान क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार एक ही गांव के रहने वाले थे जबकि पांचवा मृतक दूसरे गांव का रहने वाला था। हादसे में मारे गए सभी लोग विवाहोपरांत रिश्ते की अपनी बहन को उसके ससुराल से छोड़कर वापस घर आ रहे थे। वे जिस कार में वापस लौट रहे थे वह डिवनू थानग गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आज शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जहां धमचयान गांव में एक साथ चार युवाओं की चिताएं जलीं। अंतिम संस्कार में गांव के सैकड़ों लोग रुधें गले से शामिल हुए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात को हुआ। मृतकों में चार युवक राजेश कुमार पुत्र बुद्धि सिंह, कर्म सिंह पुत्र इंद्र सिंह, सागर पुत्र राज कुमार, गुलाब सिंह पुत्र सुंदर सिंह एक ही गांव धमच्यान के रहने वाले थे। पांचवां युवक गंगा राम पुत्र श्याम बजोट गांव का रहने वाला था।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव धमच्यान निवासी खेम सिंह की बेटी की शादी थी। शादी के बाद रस्म निभाने धमच्यान गांव के चार राजेश कुमार, कर्म सिंह, सागर तथा व गुलाब सिंह और बजोट गांव का एक युवक गंगाराम बहन को उसके ससुराल मुल्थान तहसील के लोहारड़ी छोड़ने गए थे। शनिवार रात को लोहारड़ी से लौटते वक्त डिवनू थानग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि गाड़ी कितने बजे गिरी है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह लोगों ने खेतों में गाड़ी पड़ी देखी तो घटना का पता चला।

Advertisement

धमच्यान पंचायत के प्रधान कलि राम और उपप्रधान नरेश ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे गांव के व्यक्ति प्रताप ने फोन कर बताया कि बरधान के पास गाड़ी खाई में गिरी हुई है। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी टिकन को दी गई। इसके बाद टिकन चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह और पधर के पुलिस प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Advertisement

हादसे के बाद आज सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पांचों युवकों के शवों को कारण बताया जा रहा है कि युवकों के शव कार से छिटककर इधर-उधर पड़े थे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पधर सुरजीत भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजा गया। एसडीएम ने मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की। उधर, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000