दोस्त को छोड़ने गए युवक को भाजपा नेता ने घोंपा चाकू, बीच सड़क पर जमकर पीटा – भारत केसरी टीवी

दोस्त को छोड़ने गए युवक को भाजपा नेता ने घोंपा चाकू, बीच सड़क पर जमकर पीटा

मेरठ। देर रात भावनपुर थाना क्षेत्र में दोस्त को छोडऩे जा रहे गोकलपुर निवासी युवक को रोक कर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ वार करके युवक और उसके दोस्त को लहूलुहान कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीडि़त ने एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए हमले की तहरीर दी है।

Advertisement

गोकुलपुर निवासी मोहम्मद वकार चौधरी ने बताया कि ब्रहस्पतिवार की रात वह भोपाल विहार निवासी अपने दोस्त विकास शर्मा को छोडऩे उसके घर जा रहा था।

Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान अजय हॉस्पिटल के निकट पहले से घात लगाए बैठे जाग्रति विहार निवासी भाजपा नेता गालविया त्यागी, उसके साथी श्वेतांक शर्मा और वंश चौधरी आदि ने वकार और उसके दोस्त को रोक लिया। लाठी-डंडों और चाकू से लैस हमलावरों ने दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई की।

Advertisement

छाती में चाकू लगने से वकार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, विकास भी घायल हुआ। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वकार ने भाजपा नेता गालविया त्यागी सहित तीन आरोपियों को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हमले की तहरीर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000