नानकमत्ता में वनकर्मियों व लकड़ी तस्करों के बीच चली गोली, एक वनकर्मी घायल, तस्कर माल व गाड़ियां छोड़ कर हुए फरार – भारत केसरी टीवी

नानकमत्ता में वनकर्मियों व लकड़ी तस्करों के बीच चली गोली, एक वनकर्मी घायल, तस्कर माल व गाड़ियां छोड़ कर हुए फरार

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज के वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों में देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक वन रक्षक गोली लगने से घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार देर रात रनसाली रेंज में लकड़ी तस्कर तथा स्टाफ के बीच में नानकमत्ता थाने के अंतरगत कैथुलिया के जंगल में कल रात एक बजे के आसपास वनकर्मियों व लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।

Advertisement

इस मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चलीं। एक गोली रनसाली रेंज के वन रक्षक जितेंद्र बिष्ट के पैर में लग गई। बाद में वनकर्मी जितेंद्र बिष्ट को लेकर पहले सितारगंज चिकित्सालय ले गए जहां से उसे एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच वन तस्कर एक कार और खैर की 50 कुंतल लकड़ियों से लदी पिकअप छोड़कर फरार हो गए।

इसके अलावा चार मोटरसाइकिलें भी मौके से बरामद हुई हैं। वन कर्मियों का कहना है कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हे गए।

घटना की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष नानकमत्ता तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा की वन तस्करों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000