सीएम सुक्खू ने एचआरटीसी कर्मियों को दिया दीपावली का तोहफा

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम शनिवार को अपनी स्थापना की स्वर्ण जंयती समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि दिवाली पर एचआरटीसी के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी कर दी जाएगी।इसके अलावा 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे।

Advertisement

समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दशहरा और दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 40 वर्ष पहले मेरे पूजनीय पिताजी ने एचआरटीसी में चालक के पद के रूप में कार्य किया था। उस समय कम समय के लिए कार्य किया और तकरीबन 800 के करीब बसें हुआ करती थी और उन्हें हर महीने सैलरी मिलती थी 600 रुपये। फिर धीरे-धीरे एचआरटीसी का विस्तार हुआ 1200 के करीब बसें हुई। फिर 1800 शून्य के करीब बसें हुई। फिर 1400 के करीब बसें हुई और तकरीबन तीन हजार के करीब बसें हुईं। एचआरटीसी कोई ऐसा हिमाचल प्रदेश का कोना नहीं है, जहां वह ना गई हों।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब मेरे पिताजी कार्य करते थे तो 800 वर्षों से भी प्रॉफिट कमाया जाता था। उस समय बसें भरकर आया करती थी। छत पर भी लोग बैठा करते थे और जब हम कॉलेज में पढ़ते थे, क्योंकि मैं कॉलेज का प्रेसिडेंट था तो हम भी जब एससीए के चुनाव होते थे तो कॉलेज की बसें भी भरी होती थी और छत भी भरी होती थी और शिमला की बात बता रहा हूं फुल होती थी निश्चित तौर पर एचआरटीसी ने एक सराहनीय कार्य किया है और आज आपके 50 वर्ष पूरे हुए। मैं इस मौके पर आपको सबको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 50 वर्ष कैसे एचआरटीसी को बनाए रखना है इस दृष्टिकोण से आज 50 वर्ष बाद आपको सोचने की जरूरत है। तकरीबन हमारी सरकार आने के बाद से हमने आपको 11 सौ करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है। आपके जो पिछली सरकार भारतीय जनता पार्टी की थी उस समय भी आपके जो पेंशन थी वह 10 से 12 दिन 15 दिन बाद मिला करती थी। तीन-तीन महीने भी। मेरी मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा हुई और हमने कहा कि इसको रेगुलेट करना है और हमने इसको रेगुलेट किया, लेकिन आज 50 साल बाद एचआरटीसी के कर्मचारियों को यह भी सोचना है कि जब बाड़ ही खेत को खा जाएगी तो खेत का क्या हाल होगा। हम 50 साल आपको बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत रुचि भी हर दिन एचआरटीसी के संबंध में बैठकें होती रहती हैं। हम फैसले कर रहे हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। हमें और फैसले जहां प्रदेश हित में करने हैं वहां एचआरटीसी के हित में भी करने का समय आ चुका है। 700 करोड़ रुपए की ग्रांट हर साल हम एचआरटीसी को देते हैं। 720 करोड़ से ज्यादा की ग्रांट आपको देते हैं और जो आप कमाते हैं उससे एक पैसा भी भी आपसे नहीं लेते। जो अपने आय आपने बढ़ाई है, उससे भी एक पैसा नहीं लेते हैं कहीं ना कहीं तो व्यवस्था परिवर्तन करना होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000