बद्दी में नामी कंपनियाँ हेट्रो लैब्स व हेल्थ बायोटेक जैसी कंपनियाँ उड़ा रही है नियमों की धजियाँ,सरे आम खुल्ले में फेंका जा रहा है इंडस्ट्रियल वेस्ट इंजेक्शन की सीरिंज – भारत केसरी टीवी

बद्दी में नामी कंपनियाँ हेट्रो लैब्स व हेल्थ बायोटेक जैसी कंपनियाँ उड़ा रही है नियमों की धजियाँ,सरे आम खुल्ले में फेंका जा रहा है इंडस्ट्रियल वेस्ट इंजेक्शन की सीरिंज

नालागढ़। बद्दी में इन दिनों नामी कंपनियों द्वारा नियमों की सरे आम धजियाँ उड़ाई जा रही है हाउसिंग बोर्ड को जाने वाली सड़क के किनारे ख़ाली ज़मीन पर कुछ कंपनियों द्वारा खुल्लें में सरे आम इंडस्ट्रियल वेस्ट फेंका जा रहा है कंपनियों द्वारा बड़े बड़े बोरों व खुल्ला वेस्ट सड़क के किनारे फेंका जा रहा है जिसमे इंजेक्शन की सिरिंजे ख़ाली बॉटल व यहाँ तक भरे हुए इंजेक्शन भारी मात्रा में फेंके हुए है जिनपर हेट्रो लैब्स व हेल्थ बायोटेक के लेवल भी लगे हुए है जबकि नियमानुसार फार्मा कंपनी को इंजेक्शन की सिरींजे व रिजेक्टेड इंजेक्शन व अन्य प्रकार के इंडस्ट्रियल वेस्ट को डिस्पोज करना होता है कंपनी इंडस्ट्रियल वेस्ट को दूसरे कचरे के साथ नहीं फेंक सकती परंतु कुछ कंपनियाँ थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में खुल्लें में व अन्य कचरे के साथ मिलकर सड़कों के किनारे फेंक कर इंसानों और जानवरों की ज़िंदगियों से खेल रही है।

Advertisement

हिमपरिवेश संस्था के सदस्य गुरदयाल ने बताया की वह किसी काम से सन्डोली जा रहा था तो हाउसिंग बोर्ड जाने वाली सड़क के किनारे ख़ाली पड़ी ज़मीन पर ढेर सारा कचरा गिरा देखा ध्यान से देखने पर पता चला की कचरे में इंजेक्शन की सिरिंजे भरे हुए इंजेक्शन व बोतले काफ़ी मात्रा में बोरों में भर कर फेंकी हुई है गुरदयाल ने कहा की अगर इस कचरे को पशु खा जाते है तो सोच कर देखे की पशुओं की क्या हालत हो जाएगी पशु इसको खाकर मर भी सकते है और छोटे छोटे बचे कचरा चुनने आते है और इंजेक्शन की वजह से उनको गंभीर बीमारी भी हो सकती है या कोई बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने कहा की मौक़े पर पोल्युशन बोर्ड की टीम को बुलाया है भरे हुए इंजेक्शनों पर कंपनी के लेवल लगे हुए है जिससे पता चलता है की इंडस्ट्रियल वेस्ट किस कंपनी का है ऐसे उद्योगों के ख़िलाफ़ सख़्त कारवाही होनी चाहिए।

Advertisement

वहीं ज़मीन के मालिक का कहना है की मेरी ख़ाली पड़ी एग्रीकल्चर ज़मीन पर कंपनियों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है मैं चाहता हूँ की प्रशासन उनपर सख़्त कारवाही करे और कंपनियाँ मेरी जगह की सफ़ाई करवाए ज़मीन मलिक ने कहा की हेट्रो लैब और हेल्थ बायोटेक का इंडस्ट्रियल वेस्ट है क्योंकि इनपर कंपनी के लेवल लगे हुए है इसलिए प्रशासन दोनों कंपनियों पर सख़्त से सख़्त कारवाही करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000