सिरमौर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड और घुसपैठियों का किया विरोध – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड और घुसपैठियों का किया विरोध

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में उपजे विवाद के बाद प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन सामने आ रहे हैं। शिलाई में देवभूमि संघर्ष समिति के सौजन्य से शनिवार को प्रदेश में अवैध घुसपैठियों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

देवभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश और उपाध्यक्ष विनोद नेगी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि शिलाई क्षेत्र में भी समुदाय विशेष ने जमीन खरीद ली है। गाताधार में एक 14 बीघा जमीन खरीद ली है और जमीन का मालिक अब इस उनके पास नौकर बन गया है। द्राबिल पंचायत में भी 22 लोगों ने जमीनों की पावर ऑफ अटॉर्नी ग्रामीणों से ली हुई है जो दुख का विषय है। विश्रामगृह से रैली पहले अस्पताल रो और उसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां एसडीएम के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

Advertisement

देवभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि दूसरे राज्यों से आकर पहचान छुपाकर बस रहे अन्य राज्यों के विशेष समुदाय से प्रदेश की शांति को खतरा बढ़ रहा है। पिछले दो दशकों से हिमाचल प्रदेश की जनसांख्यकी में षड्यंत्रपूर्वक परिवर्तन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दो दशकों से बाहरी राज्यों से विशेषकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बमुरादाबाद, अमरोही, शामली, बिजनौर और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र से समुदाय के लोग यहां लाकर बसाए जा रहे हैं। जिसके बाद डेमोग्राफी में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखा जा रहा है। बाहरी राज्यों से यहां बस रहे ऐसे लोग संगठित होकर एक माफिया के रूप में कार्य करते हैं।

Advertisement

संजौली से शुरू हुआ था विवाद
31 अगस्त को शिमला के मैहली में दो गुट भिड़े थे जिसके बाद मारपीट के छह आरोपी संजौली मस्जिद से गिरफ्तार किए गए थे। 11 सितंबर को संजौली में हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन हुआ और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के विरोध में पूरे हिमाचल में प्रदर्शन शुरू किया गया। 13 सितंबर को मंडी में भी मस्जिद तोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बिलासपुर, कसुम्पटी में भी अवैध मस्जिद का विरोध हुआ। 19 सितंबर को शिमला के नेरवा में हिंदुओं का प्रदर्शन किया गया। आज शनिवार 21 सितंबर को सिरमौर जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000