ऊना न्यूज: इंदिरा खेल मैदान में बनेगा हिमाचल का पहला 50 मीटर लंबा सैंड ट्रैक – भारत केसरी टीवी

ऊना न्यूज: इंदिरा खेल मैदान में बनेगा हिमाचल का पहला 50 मीटर लंबा सैंड ट्रैक

ऊना।  इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में हिमाचल प्रदेश का पहला सैंड (रेतनुमा) ट्रैक बनेगा। खेल विभाग ऊना की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। रेतनुमा ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को मैदानी कसरत में बड़ा लाभ मिलेगा। धावकों का रेत पर दौड़ना उनकी क्षमतावर्धन में सहायक सिद्ध होगा। इंदिरा मैदान के बास्केटबाल मैदान के आगे एक छोर पर इसका निर्माण किया जाएगा। सैंड ट्रैक को बनाने के लिए औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर लिया गया है।

Advertisement

यह तीन मीटर चौड़ा होगा तो इसकी लंबाई लगभग 50 मीटर होगी। इसको बनाने के लिए खेल विभाग ऊना लगभग एक लाख रुपये खर्च करेगा। मैदान पर दौड़ने के लिए खिलाड़ियों के लिए अलग से मिट्टी और घासनुमा बड़ा ट्रैक भी है। अब यहां बनने वाला सैंड ट्रैक न केवल धावकों के लिए वरदान बनेगा। वहीं, बड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों में भी मदद मिलेगी। मिट्टी एवं घासनुमा ट्रैक पर दौड़ने में शारीरिक शक्ति कम लगती है। रेतनुमा ट्रैक पर दौड़ना कठिन होता है। आने वाले दिनों में सैंड ट्रैक को बनाने के लिए खेल विभाग ऊना मिट्टी खोदाई का काम शुरू करेगा। तकरीबन दो-तीन फुट गहरी खोदाई कर यहां रेत की परत बिछाई जाएगी। इस ट्रैक से खिलाडि़यों को फायदा मिलेगा। संवाद

Advertisement

सैंड ट्रैक निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों का स्टेमिना बढ़ेगा और शारीरिक दक्षता और मजबूत बनेगी। इस पर लगभग एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, ऊना

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000