सुन्नी ब्रेकिंग: गरजे हिंदू संगठन, मस्जिद का सुरक्षा घेरा बढ़ाया; प्रदेश में बाजार रहे बंद – भारत केसरी टीवी

सुन्नी ब्रेकिंग: गरजे हिंदू संगठन, मस्जिद का सुरक्षा घेरा बढ़ाया; प्रदेश में बाजार रहे बंद

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में शनिवार को हिंदूु संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदेश में बाजार दो से तीन घंटे के लिए बंद रहे। कई जगह प्रदर्शन भी हुए। सुन्नी बाजार में प्रदर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। बाहरी लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग बाजार में रैली निकालकर आगे बढ़े। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। रैली सुन्नी चौक पर पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने यहां लोगों को संबांधित किया। संजौली में लोगों पर हुए लाठीचार्ज पर अपना विरोध जताया। साथ ही संजौली प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।

Advertisement

लोगों ने प्रदेश सरकार को चेताया कि यदि जल्द केस वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन होंगे। कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का प्रमाणीकरण करवाया जाए। लोगों ने सुन्नी में बनी मस्जिद की जांच की मांग भी उठाई। लोगों ने सुन्नी चाैक पर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। इसके बाद लोग ज्ञापन सौंपने के लिए तहसीलदार कार्यालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला भी पहुंचे थे। प्रदर्शन की पुलिस ने वीडियोग्राफी की। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से यहां बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। स्थानीय थाने के अलावा बटालियन से भी रिजर्व मंगवाई गई। सुन्नी में पुलिस ने मस्जिद का सुरक्षा घेरा बढ़ाया है। यहां आने वाले सभी रास्तों को बंद किया गया है। लोगों को आने की अनुमति नहीं दी गई। मुख्य मार्ग को बैरिकेड लगाकर बंद किया गया।

Advertisement

पुलिस ने एहतियात के ताैर पर अतिरिक्त फोर्स यहां तैनात की है। एडीएम (कानून-व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट तैनात रहे और हर स्थिति पर नजर रखी गई। लोगों के मुताबिक क्षेत्र में विशेष समुदाय और प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। यहां एक मस्जिद भी बन गई। किसी को पता नहीं है कि मस्जिद किसकी जमीन पर बनी है। अवैध है या वैध, इस बारे में प्रशासन को भी कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

उधर, हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम ने संजौली में हिंदू समाज पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद का आह्वान किया था। हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा और महामंत्री राकेश कैलाश ने कहा कि हिंदू संगठनों के हिमाचल बंद का व्यापारी वर्ग ने समर्थन किया । शनिवार को सुबह 9:00 से 11:00 व कई जगह 1:00 बजे तक व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर इसमें सहयोग किया। उधर, राजधानी शिमला में दुकानें खुली रहीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000