कांगड़ा न्यूज: जवाली अस्पताल में पानी काे तरसे मरीज-तीमारदार – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा न्यूज: जवाली अस्पताल में पानी काे तरसे मरीज-तीमारदार

कांगड़ा।  सिविल अस्पताल जवाली में पानी की समस्या से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल जवाली में न तो पीने को पानी मिलता है और न ही शौचालय में पानी है। यहां गंदगी फैली हुई है, जिस कारण बदबू फैल रही है। मरीज और उनके साथ आए तीमारदार बाहर दुकानों से पानी की बोतलें खरीद कर ला रहे हैं या फिर दूरदराज के नलकों से पानी भरकर ला रहे हैं।

Advertisement

अस्पताल में इस समय मौसम बदलने के चलते बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज दाखिल हो रहे हैं। इसके अलावा रोजाना अस्पताल में 200 से 300 मरीज चिकित्सा सुविधा लेने के लिए आते हैं, जिनको पीने का पानी नहीं मिलता है। अस्पताल का स्टाफ भी घर से पानी की बोतलें भरकर लाने को मजबूर है। उधर, एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने कहा कि तीन-चार दिन से पानी नहीं आ रहा था और मरीजों को पानी की परेशानी हो रही थी। जलशक्ति विभाग को शिकायत करने पर वीरवार को पानी की आपूर्ति हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000