“मेरे पास भी ऑफर था, लेकिन हमें त्याग करना चाहिए”, क्या विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से नाराज़ हैं साक्षी मलिक ? – भारत केसरी टीवी

“मेरे पास भी ऑफर था, लेकिन हमें त्याग करना चाहिए”, क्या विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से नाराज़ हैं साक्षी मलिक ?

नई दिल्ली। रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक आज नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके इस कदम के बारे में जब साक्षी मलिक से सवाल पूछा गया तो उनके बयान में नाराज़गी की झलक नज़र आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कदम से साक्षी मलिक नाराज़ हैं।

Advertisement

रेसलर साक्षी मलिक ने मीडिया के सवालों पर बोलते हुए कहा कि ये उनका व्यक्तिगत फैसला है। पर्सनल चॉइस है उनकी कि वे पार्टी में जाना चाहते हैं लेकिन मेरा मानना है कि कहीं ना कहीं हमें त्याग कर देना चाहिए। बाकी जो आंदोलन था, बहन-बेटियों की लड़ाई थी, उसको गलत रूप ना दिया जाए। अभी भी मैं उस पर डटकर खड़ी हूं। रेसलिंग में महिलाओं का शोषण होता था। मेरी तरफ से आंदोलन अभी जारी है। मैं हमेशा रेसलिंग के लिए सोचती आई हूं, रेसलिंग के हित में काम करती आई हूं, आगे भी हमेशा करती रहूंगी।

Advertisement

आगे उन्होंने बोलते हुए कहा कि मेरे पास भी ऑफर आए पड़े थे, लेकिन मेरा यूं था कि मैं जिस चीज़ से जुड़ी हूं, जिस चीज़ की शुरुआत की है, उसे मैं अंत तक लेकर जाऊं। जब तक फेडरेशन क्लीन नहीं हो जाती, बहन-बेटियों का शोषण बंद नहीं हो जाता, तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पार्टी जॉइन करने का फैसला लिया है, ये उनकी चॉइस है उन्हें वहां बेहतर दिखाई दे रहा है। भले ही उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली हो, लेकिन आंदोलन को गलत रूप नहीं ।देना चाहिए।

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस-किस पार्टी से ऑफर है तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें वहां जाना ही नहीं है, तो वे इस पर क्या बात करें। हमारी लड़ाई पर आरोप लगते रहे कि किसी पॉलिटिकल पार्टी के कहने पर ऐसा कर रहे हो, लेकिन हमारी लड़ाई असली है, हम उसे आगे भी जारी रखेंगे। जब दोनों के लिए प्रचार का सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे रेलवे में जॉब करती हैं, वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं। मेरी लड़ाई बस बृजभूषण शरण सिंह से है। किसी पार्टी से ना मेरा जुड़ाव है और ना कोई द्वेष है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000