हिमाचल मौसम: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 79 सड़कें ठप – भारत केसरी टीवी

हिमाचल मौसम: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 79 सड़कें ठप

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। उधर, सोमवार रात को भराड़ी में 74.2, जोगिंदरनगर 68.0, बैजनाथ 60.0, अघार 55.0, कांगड़ा 53.7, करसोग 45.2, नगरोटा सूरियां 41.0, रामपुर 40.0, शिलारू 35.0, बग्गी 24.7, सुंदरनगर 20.6, धर्मशाला 20.2, पालमपुर 11.0, मनाली 22.0, चंबा 13.0, भरमौर 16.0, सेऊबाग 14.8, सराहन 11.0 व देहरा गोपीपुर में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement

 

Advertisement

नेशनल हाईवे- 707 पर हेवना के पास फिर भूस्खलन
पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे- 707 हेवना के पास भूस्खलन से मंगलवार को फिर बंद हो गया। बिना बारिश के ही हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विद्यार्थियों और कर्मचारियों व अन्य लोगों को जान जोखिम में डाल करकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। हाईवे पर मलबे के ढेर लगे हैं। हालांकि, विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर मशीनरी लगाई गई है।

Advertisement

इन जिलों में बारिश की संभावना
वहीं जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे सहित 79 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त छह बिजली ट्रांसफार्मर व चार जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। शिमला व ऊना में बारिश दर्ज की गई है। ऊना में बारिश से लोगों केे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है।

Advertisement

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 19.8, कल्पा 13.0, धर्मशाला 19.8, ऊना 22.7, नाहन 22.4, केलांग 11.1, पालमपुर 17.0, सोलन 20.4, मनाली 16.7, कांगड़ा 19.6, मंडी 21.2, बिलासपुर 24.0, चंबा 22.5, डलहौजी 14.1, कुकुमसेरी 10.9, धौलाकुआं 24.6, बरठीं 24.0, समदो 15.9, कसौली 18.2, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 14.0, मशोबरा 15.4, नेरी 23.6 व सराहन में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000